Hindi News / बिहार में मानसून सुस्त,उत्तर बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा,दक्षिण में...

WEATHER UPDATE : बिहार में मानसून सुस्त,उत्तर बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा,दक्षिण में सूखे जैसे हालात

Edited By:  |
weather update

पटना: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. उत्तर बिहार के चंपारण,अररिया समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में अब भी सूखाड़ जैसी हालात बनी हुई है.

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी और गंडक नदियां उफान पर हैं. बराज से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 जुलाई के बीच अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और जमुई में भारी बारिश की संभावना है.

वहीं, राजधानी पटना में गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है.

जबकि,नेपाल और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार में दिखने लगा है. कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी पटना में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के ताजा बुलेटिन के अनुसार पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने की प्रवृत्ति पर है. जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे के निचले इलाकों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.वहीं,उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है.