Live

BREAKING NEWS

वैशाली SP ने थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,केस भी दर्ज करवाया

A
Arun Chourasiaलेखक

BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिला से है,जहां जिले के एसपी रविरंजन ने सराय थाना के अध्यक्ष एवं मालखना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.यह कार्रवाई थाने के मालखाना में रखी शराब की तस्करी करने के मामले में की गई है.

इस खबर को भी पढ़े-

थाना से हो रही थी शराब की तस्करी

बताते चले कि वैशाली जिला के सराय थाना परिसर में पटना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी.विशेष टीम ने मालखाना में रखे शराब को पिकअप वैन से तस्करी के लिए बाहर ले जाने की तैयारी के दौरान ही पकड़ लिया था.पिकअप वैन में करीब 945 लीटर शराब बरामद किया गया था.शराब लदे पिकअप वैन को जब्त करने के साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है .

विशेष टीम की कार्रवाई के बाद जिले के एसपी रविरजन भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी और अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है,थानेदार विदुर कुमार और मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार संतरी सुरेश समेत कुल चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.इसके साथ ही इनसभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें