Live

यू ट्यूबर की दादागिरी

फ्लाइट में सिगरेट फूंकता दिखा शख्स, एविएशन मंत्री ने कहा-यह कतई बर्दाश्त नहीं

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : ट्रेन में सिगरेट पीने के कई किस्से आपने देखे और सुने होंगे ही लेकिन नया मामला फ्लाइट में सिगरेट पीने का सामने आया है। दरअसल एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर इन दिनों सनसनी फैला दी है। इस वीडियो में यात्रियों से फ्लाइट एक शख्स सीट पर लेटकर सिगरेट पी रहा है। इतना ही नहीं खुद अपना वीडियो भी बनवा रहा है। इस खतरनाक हरकत की वजह से कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। मामला संज्ञान में आते ही सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ऐसी हरकत मुझे कतई बर्दाश्त नहीं।

सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इसकी पड़ताल कर रहे हैं। इस तरह के खतरनाक व्यवहार के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं होगी। जानकारी मिल रही है कि वायरल वीडियो में दिखा रहा शख्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया है। जो आये दिन अजीबो गरीब हरकत कर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिये सुर्खियां बटोरते रहता है। बाॅबी कटारिया कई बार विवादों में आ चुके है। इससे पहले 28 जुलाई को उसे देहरादून में एक सड़क के बीच में शराब पीते हुए देखा गया था।

बता दें कि विमान के अंदर किसी भी तरह का धुम्रपान करना नियमों का उलंघन है क्योंकि ऐसे में विमान के अंदर किसी बड़ी अनहोनी होने का खतरा रहता है और इस बीच बाॅबी कटारिया का सरे नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया और इतना ही नहीं उनके इस तरह सिगरेट पीना यह सुरक्षा में चूक का मामला है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें