Hindi News / अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक,महत्वपूर्ण सुझाव पर...

त्रुटिरहित परिक्षाओं को लेकर बिहार सरकार अलर्ट : अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक,महत्वपूर्ण सुझाव पर चर्चा

Edited By:  |
trutirahit parikshaon ko lekar bihar sarkar alert

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी त्रुटिरहित और पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को लेकर अलर्ट मोड पर है. इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के साथ चर्चा हुई. बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर लिए गए सुझाव

बैठक में राज्यभर में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए आयोगों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए.

परीक्षाओं मेंपारदर्शितासुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने सभी आयोगों को निर्देश दिया है कि परीक्षाओं के संचालन में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए. इससे संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुचारु परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके.

बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक सुधारात्मक एवं संस्थागत कदम उठाए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई.