टेंडर घोटाला मामला : आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर
Edited By:
|
Updated :20 Apr, 2026, 11:06 AM(IST)
रांची:ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को PMLA कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता को शर्तों के साथ जमानत दी है.
कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता की याचिका मंजूर की. 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की गई.