SVU की बड़ी Raid : आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना में कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के कई ठिकानों पर छापा
पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. बिहार विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी की है.
SVUने कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है. उन पर करीब1.10करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988के तहत कांड संख्या15/2026के रूप में दर्ज किया गया है.
विशेष न्यायाधीश के आदेश पर पटना में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. टीम ने दानापुर स्थित अपार्टमेंट,लैंडमार्क गोल्ड विनस के फ्लैट और अन्य स्थानों पर तलाशी ली.
पंत भवन की छठी मंजिल स्थित कार्यालय में भी जांच जारी है. निगरानी टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े अहम सबूत जुटाने में लगी है.
दानापुर के एक फ्लैट में किरायेदार रहने की जानकारी मिली, जहां जांच के बाद निगरानी टीम लौट गई. हालांकि अन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.
फिलहाल इस छापेमारी से जुड़े और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है. निगरानी की कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--