Hindi News / कारोबारी दिलीप सिंह गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार,हत्या की साजिश नाकाम

एसटीएफ और पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कारोबारी दिलीप सिंह गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार,हत्या की साजिश नाकाम

Edited By:  |
stf or patna police ki badi karwai

पटना: कारोबारी दिलीप सिंह गोलीकांड में बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है.शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी दिलीप सिंह गोलीकांड के मुख्य शूटर रवि कुमार उर्फ रवि सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को दिलीप सिंह को उनके अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारकर घायल किया कर दिया गया था. इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.जिसे एसटीएफ और पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने दिलीप सिंह की हत्या की साजिश को नकाम कर दिया है.

आरोपी के खिलाफ कईआपराधिक मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि कुमार उर्फ रवि सरकार दानापुर के एक भूमि व्यवसायी की हत्या की साजिश रच रहा था. इसीसूचना के आधार पर पटना पुलिस ने एक साथ संयुक्त छापेमारी कर शाहपुर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं.फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.