शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान : रांची नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी,मंत्री ने आम जनता से की वोट की अपील

Edited By:  |
shilpi neha tirkey ne kiya matdan

रांची:राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान कर दिया है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा के मतदान केंद्र संख्या-6 पर अपना मतदान किया. मंत्री ने आम जनता से भी निकाय चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की है.

शिल्पी नेहा तिर्की नेमतदान के बाद अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा कि शहर की सरकार चुनने का ये लोकतांत्रिक माध्यम है. लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और विकसित शहर बनाने की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव करें.