Hindi News / महिला के साथ गैंगरेप, घटना में आईआरबी के 2 जवानों पर दुष्कर्म का...

शर्मनाक : महिला के साथ गैंगरेप, घटना में आईआरबी के 2 जवानों पर दुष्कर्म का लगा आरोप

Edited By:  |
sharmanaak

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है. घटना में आईआरबी के दो जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. हालांकि फिलहाल पुलिस मामले में दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि तो कर रही है,परंतु किसी जवान के साथ घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है.

बताया जा रहा है कि महिला को देर रात इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी. तभी शराब के नशे में धुत 2 लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.