Hindi News / कोबरा बटालियन के फिर एक जवान घायल,एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए

सारंडा में मुठभेड़ : कोबरा बटालियन के फिर एक जवान घायल,एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए

Edited By:  |
saranda mein muthbedh

रांची: श्चिमी सिंहभूम जिले के घनघोर सारंडा जंगल में फिर एक सुरक्षाबल आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए हैं. घायल जवानअभिनय कुमार मित्तल लगातार निक्सलियों के विरूद्ध अपना पसीना बहा रहे थे.घायल कोबरा 210बटालियन के जवान अभिनय कुमार मित्तल को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाये गये. रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि बुधवार से शुरू हुए मुठभेड़ में अब तक 06 जवान घायल हो चुके हैं.मुठभेड़ के दौरान आगे बढ़ने की कोशिश में सभी जवान आईईडी की चपेट में आ गए. सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ जारी. सुरक्षाबल माओवादी विरोधी अभियान के तहत इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.