सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला : कहा-विपक्ष के नेता लगातार अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कर रही कोशिश
पटना: बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. मुख्यमंत्रीSamrat Choudharyने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जो बातें फैलाई जा रही है,उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल लगातार अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं,लेकिन अब जनता पहले से ज्यादा जागरूक हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि लोग सच और राजनीति के बीच फर्क समझने लगे हैं.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठे दावों के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है और जनता को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और जनहित सरकार की प्राथमिकता है,जबकि विपक्ष मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगा है.
राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-