Live

सहरसा जंक्शन पहुंचे समस्तीपुर के DRM

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा समेत कई स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा गुरुवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे. उन्होंने सलोना,सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा और बनमनखी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया.

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बड़े स्टेशनों के लिए जो भी पैसेंजर प्लानिंग तैयार की जाती है वह 5, 10 और 20 साल के होती है. इस बीच उन स्टेशनों पर जो भी डेवलपमेंट का वर्क होता है उसको देखते हुए यह डायग्राम तैयार किया गया है ताकि उसमें वह फिक्स हो सके.

डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत स्टेशनों में शामिल सहरसा जंक्शन की गिनती देश के नंबर वन स्टेशनों में की जा रही है.

डीआरएम ने गुरुवार को सलोना,सिमरी बख्तियारपुर सहरसा, मधेपुरा और बनमनखी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण किया. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि सभी अमृत भारत स्टेशन लगभग बनकर तैयार हैं जो भी काम शेष बचे हैं उन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उद्घाटन की तिथि कभी भी मंत्रालय से जारी हो सकती है. इन सभी अमृत भारत स्टेशन का एक साथ उद्घाटन होगा.

डीआरएम ने कहा कि सहरसा लहरिया सराय नई रेल परियोजना फिलहाल अभी प्रक्रियाधीन है. मंत्रालय ने परियोजना का प्रस्ताव सिफारिश के लिए नीति आयोग को भेजा है. उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी.

सहरसा मानसी 41 किलोमीटर डबल लाइन का सपना जल्द साकार होगा. डीआरएम ने कहा कि सिंगल लाइन ऐतिहासिक कारण से है लेकिन अब समय दोहरीकरण का है. सहरसा मानसी डबल लाइन निर्माण की स्वीकृति कभी भी मिल सकती है. इसके बाद सहरसा को काफी संख्या में बड़ी ट्रेन मिलेगी.

होली का समय नजदीक है. ऐसे में अधिक भीड़ वाले स्टेशनों की रिपोर्ट मांगी गई है. उसी अनुसार संख्या में होली स्पेशल ट्रेन उन स्टेशनों को दी जाएगी.

सहरसा स्टेशन

गुरुवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी एक्सीलेटर का ट्रायल कराया जो कि सफल रहा उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों तक इसे ट्रायल किया जाएगा. इसके बाद यात्रियों के लिए खोल दिया जाए.

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें