Hindi News / इतिहास में पहली बार कुलपति का दो दफ्तर, सरोज शर्मा दोनों कार्यालय...

रांची विश्वविद्यालय : इतिहास में पहली बार कुलपति का दो दफ्तर, सरोज शर्मा दोनों कार्यालय में संभालेंगे कामकाज

Edited By:  |
ranchi viswavidyalay

रांची:रांची विश्वविद्यालय अक्सर किसी न किसी मायनों में चर्चा में रहता है. इस बार कुछ अलग मामला सामने आया है. दरअसल, इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कुलपति का दो दफ्तर रहेगा. कुलपति का पहला दफ्तर रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में है. जबकि, दूसरा दफ्तर मोरहाबादी स्थित IQAC में होगा. मोरहाबादी के आर्यभट्ट कैंपस में पीजी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में आइक्यूएसी स्थित है. यहां रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सरोज शर्मा का दूसरा दफ्तर है.

रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव डॉक्टर गुरुचरण साहू ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है. रांची विश्वविद्यालय में सेशन भी लेट है, एग्जामिनेशन समय पर नहीं है, 2025 का दीक्षांत समारोह भी अभी तक नहीं हुआ है. दो दफ्तर होने की खबर की चर्चा विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेज में हो रहा है.