रांची पुलिस की कार्रवाई : युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

Edited By:  |
ranchi police ki karwai

रांची:24 फरवरी से लापता विजय कुमार दास की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की प्रेमिका, उसकी बहन और भाई को गिरफ्तार किया गया है.प्रेमिका से शादी करने से इंकार करने की कीमत विजय कुमार दास को अपनी जान देकर गंवानी पड़ी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि विजय कुमार के लापता होने को लेकर रांची के दलादली ओपी में मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए विजय की प्रेमिका रौशनी से पूछताछ की. पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान रौशनी ने विजय की हत्या की बात स्वीकार की.

पूरी घटना के बारे प्रेमिका रौशनी ने बताया कि विजय से उसका काफी अरसे से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था, लेकिन शादी से करने की बात वह मना कर देता था. रौशनि ने ये भी बताया कि उसकी बड़ी बहन की बेटी से भी विजय का नाजायज सम्बन्ध था. जिसे लेकर ही उसने विजय को अपने गांव बेड़ों बुलाया जहां दोनों ने बैठकर नशा किया था. इस दौरान रौशनी की बहन सीमा देवी एवं भाई भुपेश बैठा भी मौजूद थे. शराब के नशे में आने के बाद विजय की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद प्रेमिका ने शव को बाइक से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था.