Hindi News / हिनू महावीर मंदिर के गेट पर युवक का लटकता मिला शव, हत्या और...

रांची में सनसनी : हिनू महावीर मंदिर के गेट पर युवक का लटकता मिला शव, हत्या और आत्महत्या पर संशय

Edited By:  |
ranchi mein sansani

रांची:राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू महावीर मंदर के गेट पर एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ है.मंदिर के गेट पर युवक को फंदे से झूलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. वह लोअर हिनू का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर स्थानीय लोगों की नजर जब हनुमान मंदिर के लोहे के गेट पर पड़ी तो वहां एक अज्ञात युवक का शव फंदे के सहारे लटकता देखा. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना डोरंडा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डोरंडा थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस आस-पास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त की है. प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को पर तफ्तीश कर रही है.