Hindi News / 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे से होगी आयोजित,विजेता टीमों के लिए आकर्षक...

रांची में दही हांडी प्रतियोगिता : 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे से होगी आयोजित,विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार

Edited By:  |
ranchi mein dahi handi pratiyogita

रांची: हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 7 सितंबर 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी.

प्रतियोगिता का आयोजन DRM ऑफिस, हटिया रेलवे स्टेशन के सामने,दुर्गा पूजा ग्राउंड में किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1,100 मात्र निर्धारित किया गया है.

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं:

* प्रथम पुरस्कार – ₹11,000

* द्वितीय पुरस्कार – ₹5,100

* तृतीय पुरस्कार – ₹3,100

इच्छुक टीम एवं प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क सूत्र:

📞 9534123308

📞 8252282511

हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति ने सभी युवाओं, दही हांडी प्रतियोगिता में रुचि रखने वाली टीमों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति:

मुख्य संरक्षक: नंदन यादव

अध्यक्ष: इंद्रजीत सिंह

सचिव: चंदन यादव

सह सचिव: सन्नी यादव

स्थान: DRM ऑफिस, हटिया रेलवे स्टेशन के सामने, दुर्गा पूजा ग्राउंड

दिनांक: 7 सितंबर 2026, सोमवार

समय: दोपहर 2 बजे से

प्रवेश शुल्क: ₹1,100 मात्र