रांची में BIT मेसरा का प्लेटिनम जुबली समारोह : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में हुई शामिल, छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Edited By:  |
ranchi mai bit mesra ka platinam jubli samaroh

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूशुक्रवार को विशेष विमान से रांची पहुंची. उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम की. शनिवार को वे बीआईटी मेसरा के 70वें स्थापना दिवस पर शामिल हुई. समारोह में राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया गया. वे बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन किया. उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम बीआईटी मेसरा के जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में हुई. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--

}