Hindi News / एक बिल्डर के घर से लाखों के जेवरात लेकर फरार तो दूसरी वारदात...

रांची के अशोक नगर में फायरिंग : एक बिल्डर के घर से लाखों के जेवरात लेकर फरार तो दूसरी वारदात में बॉडीगार्ड को लगी गोली

Edited By:  |
ranchi k ashok nagar mein firing

रांची:राजधानी के सबसे वीआईपी इलाकों में शुमार अशोक नगर रोड नंबर 5B में देर रात करीब 2 बजे बिल्डर निशीथ केसरी के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, दो अपराधी मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में बिल्डर के घर पर मौजूद बॉडीगार्ड को गोली लगी है. घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. जबकि,दूसरे बिल्डर के घर से शातिर चोरों ने घर से लाखों के गहने उड़ा ले गए. हालांकि,पूरी वारदात घर और आस पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

दो बड़े बिल्डरों के घरों को शातिर चोरों ने बनाया निशाना

राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में शामिल अशोक नगर में बीती रात दो बड़े बिल्डरों के घर पर चोरी का प्रयास किया गया है. एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक निशित केसरी के घर पर चोर चोरी में असफल हो गए इसी दौरान केसरी के बॉडीगार्ड के द्वारा उसी के एक-47 से गोली चल गई जिसकी वजह से वह घायल हो गया.लेकिन दूसरी तरफ रांची के बड़े बिल्डर अखिलेश पांडे के अशोक नगर स्थित आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. नकाबपोश चोर कारोबारी अखिलेश पांडे के घर में पाइप के सहारे दाखिल हुए और घर में रखी कीमती ज्वेलरी पर हाथ साफ कर फरार हो गया.

चोरी के बाद आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि चोर देर रात घर के बाहरी हिस्से में लगे पाइप के सहारे ऊपर चढ़े और अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया. चोरी के बाद आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.हमले के दौरान मौके पर मौजूद बॉडीगार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान अपराधियों की गोली लगने से बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

रांची पुलिस के कई अधिकारी,फॉरेंसिक टीम खंगालने में जुटी

इधर,सूचना मिलते ही रांची पुलिस के कई अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था,जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई.