रांची : 'JHOSCON-2026' का आगाज,अत्याधुनिक प्रायोगशाला में नेत्र विशेषज्ञों ने सीखा जटिल सर्जरी का हुनर
रांची: झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी (JHOS) के 23वें वार्षिक सम्मेलन 'JHOSCON 2026' का शानदार आगाज हुआ. पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि में सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन14 फरवरी को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय के हाथों शाम 6 बजे किया जाएगा.
विशेषज्ञों का महासंगम और उन्नत शल्य चिकित्सा की Preferred Practice Pattern पर गहन मंथन होगा. आज के सम्मेलन में देशभर से 60-70 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वक्ताओं ने शिरकत की. ऑकुलोप्लास्टी (आंखों की पलक), स्क्विंट (आंखों का भेंगापन), कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसे जटिल विषयों पर अपने नवीनतम सर्जिकल तकनीक और Preferred Practice Pattern पर सर्जिकल वीडियो के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई. सम्मलेन में सरकारी और निजी अस्पताल के भी लगभग 200 नेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया.
छात्रों का उत्साहवर्धन
इस मौके पर पीजी छात्रों को कई प्रकार के कॉम्पिटिटिव सत्र पर अपने शोध प्रस्तुत करने का मौका मिला. विजयी छात्रों को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा.
JHOS AIOS प्रयोगशाला
झारखंड ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की चेयरपर्सन साइंटिफिक कमिटी डॉ.भारती कश्यप ने बताया कि पहले दिन हम लोगों ने पहली बार ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की प्रयोगशाला ‘कनेक्ट’ का आयोजन किया. उन्होंने बताया कि चार माइक्रोस्कोप द्वारा अलग-अलग तरह की नेत्र सर्जरी का प्रशिक्षण यहां दिया जा रहा है. जिसे 50 के करीब पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के साथ-साथ सीनियर नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी फेको कैटरेक्ट सर्जरी के अलावा कई नई सर्जिकल तकनीकों को सीखा.
वैज्ञानिक शोध और प्रतिभा प्रदर्शन
डॉ. भारती कश्यप फिजिकल पोस्टर' सत्र में विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए गए. डॉ. मंजुल पंत गोल्ड मेडल' कॉम्पिटिटिव वीडियो सेशन का आयोजन हुआ. झारखण्ड के नेत्र चिकित्सकों डॉ. अमर, डॉ. नेहा, डॉ. गगनदीप, डॉ. पूजा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नेहा गाँधी, डॉ. पल्लवी, डॉ. पूनम और डॉ. इरशाद ने भाग लिया. विभिन्न कॉम्पिटिटिव सत्र के विजेताओं को समारोह उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा. वहीं,देश के नामचीन नेत्र विशेषज्ञों ने वीडियो के माध्यम से आंखों के अलग-अलग भागों की जटिलतम सर्जरी का प्रदर्शन किया.
सम्मेलन के सफल संचालन और वैज्ञानिक सत्रों के समन्वय में चेयरपर्सन साइंटिफिक कमिटी डॉ.भारती कश्यप, चेयरपर्सन रिसेप्शन कमिटी डॉ. बीपी. कश्यप, संयोजक डॉ. प्रीतिस प्रोनोय, डॉ.राहुल प्रसाद एवं रांची ओफ्थाल्मिक फोरम के नेत्र चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.