रांची : डिबडीह में जलजमाव की सूचना पर मेयर ने किया निरीक्षण,त्वरित जलनिकासी की व्यवस्था
Edited By:
|
Updated :12 Aug, 2026, 04:42 PM(IST)
रांची: डिबडीह क्षेत्र में जलजमाव की सूचना मिलने पर रांची मेयर रोशनी खलखो ने निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.मेयर के निर्देश पर निगम की टीम ने तत्काल नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई, जिससे जलजमाव की समस्या के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया.

इस मौके पर मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम के कर्मी क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं और जलजमाव की स्थिति वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार नालियों की सफाई,जलनिकासी और अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं.