रांची : JTET परीक्षा में अन्य कई भाषाओं को शामिल करने की मांग,सीएम हेमंत से आग्रह
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड में JTET परीक्षा में संथाली, कूड़माली, मगही, खोरठा (कुरुख) जैसी स्थानीय भाषाओं में मैथिली, अंगिका और भोजपुरी को भी शामिल करने की मांग की. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मांग पर विपक्ष ने भी एक बार फिर सरकार से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि गोड्डा समेत संताल परगना प्रमंडल के बाकी जिलों में भी अंगिका, संताली और कुड़ुख बोलने वालों की बड़ी आबादी है.
प्रदेश बीजेपी ने कहा कि हम लोगों ने भी अन्य कई भाषाओं को जेटेट में शामिल करने की मांग सीएम हेमंत सोरेन से की थी और अब ग्रामीण विकास मंत्री ने भी मांग रखी है. इस पर ध्यान देते हुए सरकार को पहल करने की जरूरत है, क्योंकि ऐसा करने से राज्य के लाखों छात्र इस परीक्षा से वंचित नहीं हो पाएंगे.
वहीं, कांग्रेस का कहना है कि हमारी कोशिश है कि राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा और उस विषय पर सरकार गंभीर है आने वाले दिनों में प्रदेश के छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा.