रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार श्री हरे कृष्ण उत्सव में हुए शामिल,बोले-जनजातीय समाज को जोड़ने का करें प्रयास
Edited By:
|
Updated :22 May, 2026, 05:52 PM(IST)
रांची:झारखंड केराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को इस्कॉन द्वारा बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में सम्मिलित हुए और कीर्तन श्रवण किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि बरेली, उत्तर प्रदेश में भी संस्था द्वारा समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं.

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में भी संस्था द्वारा आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्था राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य किया जाए.