रांची : ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया झंडोतोलन

Edited By:  |
ranchi

रांची:ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में धूमधाम से77वांगणतंत्र दिवस मनाया गया.गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह,जोश और देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. इस मौके पर पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया.

मौके पर कई मंत्री,नेता सहित अन्य सैकड़ों लोग समारोह के साक्षी बने.77वां गणतंत्र दिवस समारोह में बंगाल पुलिस की बटालियन भी परेड में शामिल हुई. इस मौके पर विभिन्न विभाग की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रही. इस दौरान मोरहाबादी मैदान सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया. मोरहाबादी मैदान व आसपास जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया.