रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन

Edited By:  |
ranchi

रांची: नगर निगम चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई है. निकाय चुनाव के प्रत्याशी नामांकन के तीसरे दिन भी पर्चा दाखिल किया. इसी कड़ी में मेयर पद के निर्दलीयदावेदार संजय टोप्पो ने नामांकन दाखिलकिया. रैली में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए. लिहाजा महापौर और पार्षद पद के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किए.

निर्दलीय उमीदवार संजय टोप्पो ने महापौर पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल कर जीत का दावा किया है. नामांकन से पहले आयोजित रैली में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए. संजय टोप्पो ने कहा कि शहर की सड़क, नाली और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है. जिस पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा. अतिक्रमण के नाम पर जिन परिवार को उजाड़ा गया है उन्हें बसाने का भी काम किया जाएगा. संपूर्ण शहरवासी होल्डिंग, गार्बेज और पानी जैसे कई तरह के टैक्स भरते हैं ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके लेकिन, कई इलाकों के लोग मूलभूत सुविधा से महरूम है.

उन्होंने तमाम शहरवासियों तक मूलभूत सुविधा पहुंचने कीा दावा किया है. शहरवासी तभी तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगी जब शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होगी. इसको लेकर स्कूल की भी व्यवस्था की जाएगी.