Hindi News / को-ऑप्शन के तहत दो महिला वकील का नाम चयन,बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस...

रांची : को-ऑप्शन के तहत दो महिला वकील का नाम चयन,बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को भेजा

Edited By:  |
ranchi

रांची:झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में को-ऑप्शन से दो महिला वकीलों के चयन की प्रक्रिया जारी है. झारखंड हाइकोर्ट से भेजे गये पांच महिला वकीलों में से स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों ने दो नाम का चयन किया है. उसमें वरीय अधिवक्ता इंद्राणी सेन चाैधरी व अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू का नाम शामिल है. बार काउंसिल की ओर से इन दोनों नामों का चुनाव कर हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेज दिया गया. बताया जाता है कि चीफ जस्टिस की तरफ से इन नामों पर सहमति मिलने के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ की ओर से निर्वाचित घोषित कर गजट नोटिेफिकेशन के लिए भेजा जायेगा.

उल्लेखनीय है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों की संख्या 25 हैं,जिसमें सात सीट महिला वकीलों के लिए रिजर्व है. 22 सदस्य पहले ही निर्वाचित घोषित हो चुके हैं,जिसमें पांच महिला वकील भी शामिल हैं. निर्वाचित सदस्यों का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है. एक सीट अभी भी विवादित है. दो सीट पर को-ऑप्शन से महिला अधिवक्ताओं का चयन किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है.