रामगढ़ में नाबालिग बच्ची से रेप
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में 10 मई 2025 को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पतरातू पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि नाबालिग ने थाने में शिकायत की थी कि वह शादी में गई हुई थी. इसी दौरान दो युवक भीम उरांव और शरबिंद उरांव उसे मोटरसाइकिल में बिठाकर पालू जंगल ले गए और वहां पर उन दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
रामगढ़ से एमआर खान की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।