Hindi News / दोनों सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस की टिकी नजर,बीजेपी ने पहले से ठोका जीत का...

राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल : दोनों सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस की टिकी नजर,बीजेपी ने पहले से ठोका जीत का दावा

Edited By:  |
rajyasabha chunaw ko lekar halchal

रांची:झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर यहां की राजनीतिक गरमा गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर राज्यसभा की दोनों सीटों पर है. जबकि, कांग्रेस पहले ही एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. जबकि, झारखंड में सत्ताधारी दल का मुख्य सहयोगी है. इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि पार्टी की मंशा है कि राज्यसभा की दोनों सीटों को जितना है,लेकिन इसके लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिर्फ नेतृत्व समन्वय के साथ इसका हल निकलेगा और गठबंधन के ही झोली में राज्यसभा की दोनों सीटे जागेगी.

वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि एक सीट पर उनकी दावेदारी पक्की है और इसके लिए पार्टी के नेता यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेता से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लेकर सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इस बीच बीजेपी की ओर से कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच चल रहे टशन का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है.

पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतरात्मा की आवाज के साथ राज्यसभा के चुनाव में समर्थन मांगेगा. उन्हें केवल तीन सीटों की आवश्यकता होगी और पार्टी की उम्मीद है कि वोट देने वाले विधायक अपने अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और एक बेहतर प्रबंधन के साथ एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत होगी. हालांकि, अभी तक बीजेपी की उम्मीदवारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है.