रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान : ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत रांची आरपीएफ ने की कार्रवाई,एक संदिग्ध गिरफ्तार

Edited By:  |
railway station par janch abhiyan

रांची:आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर TOPB मामलों की रोकथाम के लिए एएसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की है. अपराधियों के विरोध में एक टीम का गठन किया गया. आरपीएफ रांचीपोस्ट और डिविजनल TOPB टीम द्वारा ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

इस अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 18611 (रांची–बनारस एक्सप्रेस) से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डोरंडा निवासीशंकर रवानी के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से वुडलैंड कंपनी का एक पर्स, नगद, एक पैन कार्ड और एक डेबिट कार्ड बरामद किया गया. पूछताछ में उसने ट्रेन के एक यात्री का पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की.

उक्त मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी और बरामद सामान को जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया. धारा 303(2)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.