पूर्णिया में चैती नवरात्रा पर कामाख्या महोत्सव : मंत्री लेसी सिंह ने कहा- मेले का आज से विधिवत शुरुआत, सरकार ने दिया राजकीय समारोह का दर्जा
पूर्णिया: चैती नवरात्रा के प्रथम तिथि से शुरु होने वाले मां कामाख्या महोत्सव राजकीय समारोह का पूर्णिया में गुरुवार को बिहार के मंत्री लेशी सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया.
ऐसी मान्यता है कि गुवाहाटी मां कामाख्या मंदिर के बाद भारत में दूसरा कामाख्या मंदिर पूर्णिया में अवस्थित है जहां मां अपने भक्तों के लिए मंगलवार और शुक्रवार को आती हैं और आशीर्वाद देती हैं. 3 वर्ष पहले कामाख्या प्रांगण में राजकीय मेला और महोत्सव की शुरुआत की गई थी.
इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि इस मेले का आज से विधिवत शुरुआत हो गईं है और बिहार सरकार ने इसे राजकीय समारोह का दर्जा दिया है. लगातार यहां भक्तिमय माहौल रहता है और दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं. वहीं मंदिर के पुजारी पंडित तिवारी बाबा ने कहा कि इस अवसर पर चंडी पाठ,राम धुन संकीर्तन,भक्ति जागरण,कलश यात्रा,संध्या आरती का आयोजन प्रत्येक दिन किया जाएगा. वहीं राष्ट्रीय स्तर के नामचीन कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--