Hindi News / रांची के कैपिटोल हिल के संचालक से 1 करोड़ की मांग,नहीं देने पर...

प्रिंस खान के नाम पर फिर मांगी रंगदारी : रांची के कैपिटोल हिल के संचालक से 1 करोड़ की मांग,नहीं देने पर हत्या की धमकी

Edited By:  |
prince khan ks naam par fir vayavasayi se rangdari

रांची:बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. गैंगस्टर प्रिंस खान ने विदेश से बैठकर एक बार फिर होटल व्यवसायी से रंगदारीमांगी है.प्रिंस खान के नाम परकैपिटोल हिल के संचालक से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है.व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रंगदारीमांगी गई.

बता दें कि बीते दिन गैंगस्टर प्रिंस खान नेजलजोगा रेस्टुरेंट के मालिक से भी मैसेज के जरिए 50 लाख की रंगदारी मांगी थी. इस संबंध में FIR दर्ज करा दी गई है. जिसके बादपुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि,अब तक व्यवसायी द्वारा कोई भी लिखित शिकायत पुलिस के समक्ष नहीं दी गई है.