Hindi News / जीरो माइल स्थित रोज इन होटल से 5 युवती और 4 युवक गिरफ्तार

पटना में देह व्यापार के खिलाफ एक्शन : जीरो माइल स्थित रोज इन होटल से 5 युवती और 4 युवक गिरफ्तार

Edited By:  |
patna mein deh vyapar k khilaf action

पटना:राजधानी में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 5 युवतियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार,पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग हैं,जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.

अवैध नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जीरो माइल स्थित रोज इन होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें यह कार्रवाई हुई. सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस का कहना है कि पूर्वी पटना में चल रहे ऐसे अवैध नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.