पटना में गैस की किल्लत का असर : अयोध्या में राम रसोई, नवैद्यम और दरिद्रनारायण भोज प्रभावित, समस्या से उबरने की हो रही कोशिश

Edited By:  |
patna mai gas ki kilat ka asar

पटना : गैस की किल्लत से पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से संचालित अयोध्या में राम रसोई,नवैद्यम और महावीर मंदिर का दरिद्र नारायण भोजन भी प्रभावित हो गया है. मंदिर प्रशासन इस समस्या से उबरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है.

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द ही समस्या का सामाधान कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंडक्शन,बायोगैस,स्टीम बेस्ड कुकिंग,इलेक्ट्रिक कुकर की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है जिससे राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन लोगों को समय पर और नियमित मिल सके. साथ ही साथ नवैद्यम भी जरूरत के अनुसार तैयार किया जा सके. उसके लिए भी वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं. वैसे शनिवार को गैस सप्लाई ठीक नहीं रहा तो दरिद्र नारायण भोजन दो बार की जगह एक बार ही खिलाया जाएगा. यह स्थिति तब तक यथावत रहेगी जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाय या फिर गैस की सप्लाई सामान्य न हो जाय. वैसे राम रसोई में प्रतिदिन तीन बार भोजन की व्यवस्था है. इसे भी फिलहाल तीन बार की जगह दो बार की सुविधा बहाल रखी गई है. बता दें कि राम रसोई में प्रतिदिन हजारों की संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं जबकि पटना स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन दोनों टाइम दरिद्र नारायण भोजन में600से800लोग भोजन करते हैं. दोनों सेवा निःशुल्क है. राम रसोई और दरिद्र नारायण भोज की शुरूआत पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल ने कराई थी. तब से दोनों जगहों पर यह सेवा लागातार दी जा रही है.

सायण ने कहा कि कोशिश हो रही है कि रसोई गैस के कारण कोई भी सेवा प्रभावित न हो. इसी वजह से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

राम रसोई की फिलहाल क्या है स्थिति.....

13मार्च...

1970

12मार्च...

1853

11मार्च...

1938

10मार्च...

4876

नौ मार्च...

4916

8मार्च...

7033

सात मार्च...

6403

छह मार्च...

6330

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--