पटना डीएम का आदेश : कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में सुबह 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक
पटना: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जिला प्रशासन नेभीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. पटनाजिलाधिकारी ने स्कूलों के समय को लेकर नया आदेश जारी किया है. तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया. पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी सहित) सुबह 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लग दी. यह आदेश 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा.
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.स्कूल प्रबंधन को समय बदलकर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.आदेश 27 अप्रैल से लागू रहेगा.यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक जारी रहेगी.भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.अभिभावकों और छात्रों से भी सतर्क रहने की अपील की है.