पटना : 24 जून को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक,कई एजेंडों पर लग लकती मुहर
BIHAR NEWS:बिहार सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 24 जून को शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा.
लंबे समय से लंबित शिक्षकट्रांसफरनीति पर लग सकती मुहर
सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग से संबंधित कई अहम मुद्दें कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं. खासकर लंबे समय से लंबित शिक्षक स्थानांतरण (टीचर ट्रांसफर) नीति पर सरकार की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. यदि ऐसा होता है तो राज्य के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सकती है. पारस्परिक, स्वैच्छिक और विशेष परिस्थितियों में तबादले को लेकर नई व्यवस्था पर भी निर्णय संभव है.
नियुक्तियों, विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों को भी मिल सकतीमंजूरी
इसके अलावा विभिन्न विभागों में नियुक्तियों, विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और वित्तीय प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है. कई विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर कैबिनेट अंतिम निर्णय ले सकती है. बैठक को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी पूरी करने और एजेंडा से जुड़े दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
कैबिनेट की बैठक का शिक्षकों, सरकारी कर्मियों और आम लोगों को इंतजार
कैबिनेट बैठक को लेकर शिक्षकों, सरकारी कर्मियों और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कई जनहितकारी और कर्मचारी हित से जुड़े फैसले ले सकती है.हालांकि,अंतिम एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन 24 जून की यह बैठक राज्य प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शिक्षक ट्रांसफर नीति पर फैसला इस बैठक का सबसे चर्चित और प्रतीक्षित विषय बना हुआ है।