Hindi News / भीषण गर्मी को देखते हुए 30 जून तक सभी स्कूलों में कक्षा 8...

पटना : भीषण गर्मी को देखते हुए 30 जून तक सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक पढ़ाई स्थगित

Edited By:  |
patna

पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम कुंदन कुमार ने सभी स्कूलों में 30 जून तक कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी है. जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने नया आदेश जारी कर दिया है. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कक्षा 8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्री-स्कूल सहित) की शैक्षणिक गतिविधियां 30 जून तक स्थगित रहेगी. आदेश 29 जून से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.

विद्यालयों को आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएनएसएस की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया गया है.