पप्पू यादव के रिहाई की मांग : खगड़िया में समर्थकों ने निकाला विरोध मार्च,सीएम नीतीश का फूंका पुतला

Edited By:  |
pappu yadav ke rihai ki maang

खगड़िया: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने सीएम नीतीश के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की हुई गिरफ्तारी के विरोध में आज खगड़िया में प्रदर्शन किया गया.पप्पू यादव के सार्थकों ने आज शहर में विरोध मार्च निकाला और राजेंद चौक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. सार्थकों ने पप्पू यादव के रिहाई की मांग की.इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे.