कुएं में गिरा हाथी : 40 घंटे बाद हुई दर्दनाक मौत,वन विभाग पर उठ रहे सवाल

सरायकेला:- अंततः जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए कुएं में गिरे हाथी का बच्चा जिंदगी का जंग हार गया। वन विभाग ने लगातार 40 घंटे की मोहलत मिलने पर भी उस हाथी की जान नही बचा पाई। कुएं के अंदर 40 घंटो संघर्ष करने के बाद हाथी ने दम तोड दिया।इसे वन विभाग की लापरवाही कहें या संसाधन विहीन सिस्टम यह तो समीक्षा का विषय है लेकिन यह जानवर मानवीय भूल का शिकार हो गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा हाथी को रस्सी से बांध कर पोकलेन में उठाने के दौरान हुआ हाथी का मौत। सैकड़ों ग्रामीणों ने एक साथ रस्सी के सहारे घसीट कर हाथी को उठाने लगे। रस्सी में बांध कर निकालने के कारण हाथी की मौत हो गयी।
नीमडीह परखंड के पशु चिकित्सक डॉ० विष्णु शरण महतो द्वारा इलाज किया गया। समय पर डॉक्टर की टीम और भोजन पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। वन विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद इस हाथी को नही बचाया जा सका ।
}