Live

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

जदयू नेता छोटू सिंह ने CM नीतीश के पुत्र निशांत को मिठाई खिला कर दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10 वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लिया है. नीतीश कुमार के साथ नई सरकार के 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है.

शपथ ग्रहण में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी. इसके अलावा पार्टी के नेताओं, एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी सीएम नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी है.

गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल जदयू नेता छोटू सिंह ने बिहार के CM के पुत्र निशांत को 10वीं बार नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई खिला कर बधाई दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें