निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज : रांची के इस इलाके के लोग नरकीय हालत से परेशान,पोस्टर चिपकाकर व्यक्त की पीड़ा

Edited By:  |
nikay chunaw ki sargarmi tej

रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. ऐसे में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर कई तरह के दावे और लोकलुभावन वादे कर रहे हैं. वहीं, जनसमस्या से जूझ रहे स्थानीय लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. रांची के कचहरी रोड स्थित हलधर प्रेस गली के लोग पोस्टर चिपकाकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं. आलम ये है कि बारिश में यहां जलजमाव से नरकीय हालत हो जाती हैं.लोगों के घरों में भी बारिश या नाली का गंदा पानी घुस जाता है. यह समस्या पिछले 35 सालों से है लेकिन, अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है....परेशानी के बीच घर में पानी ना घुसे इसके लिए लोग अपने घर के दरवाजे को 3-4 फिट उठा दिए है...ताकि राहत मिल सके. हालांकि, इस बार शहर की सरकार बनाने को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं.