Hindi News / कोडरमा के जयप्रकाश हॉस्पिटल में लापरवाही से 18 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों ने...

निजी अस्पताल की मनमानी : कोडरमा के जयप्रकाश हॉस्पिटल में लापरवाही से 18 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों ने काटा बवाल

Edited By:  |
niji aspatalon ki manmani

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही बरतने पर 18 साल के युवक की मौत का आरोप लगा है. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों के मुताबिक रहमत फुटबॉल खेलकर घर लौटा था,तभी अचानक उसका सांस फूलने लगा.परिजनों ने उसे आनन-फानन में तिलैया के जयप्रकाश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल में युवक को इंजेक्शन देकर सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया.सिटी स्कैन से लौटते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी.परिजनों ने नर्स से ऑक्सीजन लगाने की गुहार लगाई,लेकिन नर्स ने कहा कि डॉक्टर के रिपोर्ट देखने के बाद ही ऑक्सीजन लगेगी. इस दौरान कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान गझंडी गांव निवासी 18 वर्षीय रहमत अंसारी के रूप में हुई है.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की हैं. घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है. निजी अस्पतालों की मनमानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.