नेपाल में नहीं रुक रहा हिंसा : पुलिस फायरिंग में अब तक 3 की मौत, बॉर्डर के चार जिलों में कर्फ्यू
रक्सौल: बड़ी खबर भारत के पड़ोसी देश नेपाल से है जहां सुनसरी जिले के कप्तानगंज में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस फायरिंग में तीन हिन्दू युवक की मौत हो गई. घटना के बाद सुनसरी जिले की आग आसपास के चार जिलों तक पहुँच गई. हिन्दू धर्म संगठन के लोग सड़कों पर उतर गए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं दूसरे समुदाय के खिलाफ प्रदर्शन किया. जगह जगह आगजनी,तोड़फोड़ किया,मॉल एवं गाड़ियों को आग के हवाला कर दिया. स्थित नियंत्रण करने के दौरान सेना के फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. जबकी एक युवक घायल हो गया जिसे सेना ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया.
सुनसरी जिले से शुरू हुआ आग अब भारत नेपाल बॉर्डर जिले सप्तरी,धनुषा और सिरहा एवं पर्सा तक पहुँच गया है.
हालात को नियंत्रित करने के लिए सुनसरी, सप्तरी,धनुषा एवं सिरहा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं पर्सा जिला के बीरगंज में निषेधाज्ञा लागू किया है. सड़क पर सेना,अर्धसैनिक बल का परिचालन हो रहा है. वहीं सेना की आसमान से प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है.
इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एलर्ट है. एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दिया है.
रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट --