नंदिनी हत्याकांड : रांची पुलिस ने सुबोध पाठक और बेटे राहुल को किया गिरफ्तार,पूरी घटना का हुआ खुलासा
रांची:रांची पुलिस नेरातू थाना क्षेत्र में 13वर्षीय मासूम बच्ची की हुई हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने के आरोप में सुबोध पाठक और उसके बेटे राहुल पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक डॉक्टर को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है. डॉक्टर ने ही शव को ठिकाने लगाने का सुझाव परिवार को दिया था.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी सुबोध पाठक ने बच्ची को 8 साल पहले अपने घर लेकर आया था, लेकिन ये बात बेटे राहुल पाठक को नागवार गुजरा. दरअसल राहुल को 13 साल की नंदिनी खटकती थी, क्योंकि उसे इस बात की आशंका था कि कहीं उसके पिता इस बच्ची को अपनी संपत्ति में हिस्सा ना दे दे. इसी बात के डर से उसने 13 साल की नंदिनी की गला घोटकर हत्या कर दी. उसने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बिहार के गया जी में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया.
मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी सुबोध पाठक बच्ची को 08 वर्ष पहले बिहार के औरंगाबाद से रांची लेकर आए थे. तब से बच्ची उनके पास ही रह रही थी. लेकिन, अक्सर बच्ची के साथ उसके बेटे राहुल पाठक उर्फ अक्षय मारपीट किया करता था. 13 मार्च को राहुल ने आखिरकार गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी.जब इसकी जानकारी राहुल के पिता सुबोध को मिली तो उन्होंने अपने परिचित एक डॉक्टर को बुलाया, बच्ची की जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि के बाद डॉक्टर ने शव को ठिकाने लगाने का सुझाव दिया था.