Live

नगर निकाय चुनाव

चुनावी तैयारियों में जुटा कोडरमा प्रशासन, इन नगर पंचायतों में कराए जाएंगे चुनाव

A
archana singhलेखक

कोडरमा:निकाय चुनाव के ऐलान के बाद से तैयारी जोरों पर हो रही हैं. इसी कड़ी में कोडरमा जिला प्रशासन पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गया है. इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने प्रेसवार्ता कर चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में एक नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे. इसमें झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत शामिल हैं.

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसको लेकर चुनाव से संबंधित सभी कोषांगों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो सके.वहीं, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज को निर्धारित किया गया है. प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें