नागालैंड के राज्यपाल का बिहार आगमन : सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ दरबार में की पूजा-अर्चना,मांगा आशीर्वाद
सोनपुर: नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर,सोनपुर पहुंचे. जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश और देशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.
राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत
राज्यपाल के मंदिर परिसर पहुंचने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता ओम कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया.इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, बीजेपी नेता संजय प्रताप सिंह, सोनपुर नगर मंडल बीजेपी अध्यक्ष मुकेश कुमार 'बब्लू',हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार 'लल्ला',पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल से अभिषेक एवं विशेष पूजा संपन्न कराई और मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी. राज्यपाल की यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP), आरओ, सर्किल इंस्पेक्टर तथा थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया.
मंदिर परिसर मेंउत्साह का माहौल
राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह का माहौल रहा. श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ के जयघोष के बीच राज्यपाल का स्वागत किया.