Hindi News / सम्राट चौधरी बोले-रोजगार के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर,वैश्विक हालात में भाईचारा...

मुंगेर : सम्राट चौधरी बोले-रोजगार के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर,वैश्विक हालात में भाईचारा बनाए रखना जरूरी

Edited By:  |
munger

मुंगेर: जिले के खैरा गांव में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आम लोगों के साथ सुनने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में अशांति का माहौल है, लेकिन हम सब शांति प्रिय लोग हैं और देश में अमन-चैन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है.

पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के खैरा गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने आम जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना और इसके बाद लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आने वाले पांच वर्षों में ऐसी व्यवस्था करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे राज्य के लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें अपने ही प्रदेश में काम मिलेगा.

इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों—जैसे ईरान, इराक और दुबई में अशांति और हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे समय में हम सभी को अपने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत शांति की धरती है, जहां भगवान राम और गौतम बुद्ध ने मानवता को शांति का संदेश दिया है. हम सबको उसी मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा बनाए रखना है.