Live

मुखिया के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इलाके में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां बेखौफ अपराधियो ने मुखिया के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मामला समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मालीनगर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पुत्र मन्नी सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया और आराम से चलते बने। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों के भागने की दिशा में छापामारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने शख्स पर ताबड़तोड़ की है और फिर आराम से फरार हो गए।

Q खान की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें