Hindi News / अजय कुमार, विधायक- अध्यक्ष, विनोद कुमार- महासचिव, मनोज कुमार चन्द्रवंशी- वित सचिव चुने...

मोतिहारी में बिहार किसान सभा का 38 वां सम्मेलन : अजय कुमार, विधायक- अध्यक्ष, विनोद कुमार- महासचिव, मनोज कुमार चन्द्रवंशी- वित सचिव चुने गए

Edited By:  |
motihari mai bihar kisan sabha ka 38 wa sammelan

मोतिहारी : बिहार राज्य किसान सभा का तीन दिवसीय 38 वां राज्य सम्मेलन का. विजयकांत ठाकुर नगर मोतिहारी में संपन्न हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. अशोक ढवले ने कहा कि आज हमें खेती को बचाने के लिए बड़े संघर्ष में जाना है. क्योंकि मोदी सरकार किसानों की जमीनों को कॉर्पोरेट को सौंप देना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील करके किसानों का कमर तोड़ दिया है. बड़े पैमाने पर किसानों की जमीन छीनी जा रही है.

सम्मेलन का समापन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने बताया कि 1936 में किसान सभा की स्थापना के समय स्वामी सहजानंद सरस्वती और हमारे पुरखों ने जिस अंग्रेज रूपी भेड़ियों को पहचाना और उनको देश से भगाने का आह्वान किया और भगाया था. आज वह भेड़िये एक बार फिर देश की गद्दी पर भाजपा के रूप में बैठा है. यह देश के किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को दे रहा है. हमारी सभ्यता और संस्कृति को नफ़रत में बदल कर हमारी भाईचारा को तोड़ना चाहता है. हमें इसे भी गद्दी से भगाना पड़ेगा. इसके लिए देश के मजदूर ,खेत मजदूर और किसानों को एकजुट कर 10 अगस्त को देश से हटाने का आह्वान करेंगे. लाठियां खायेंगे,जेल जायेंगे. लेकिन इस जन विरोधी सरकार को गद्दी से हटायेंगे.

सम्मेलन ने 85 सदस्यीय नई राज्य कौंसिल का चुनाव हुआ. जिसके अध्यक्ष अजय कुमार,विधायक -अध्यक्ष,विनोद कुमार -राज्य महासचिव, मनोज कुमार चन्द्रवंशी- वित सचिव चुने,इनके अतिरिक्त उपाध्यक्ष ललन चौधरी,अवधेश कुमार,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,प्रभुराज नारायण राव,संजय कुमार,सत्तार अंसारी तथा संयुक्त सचिव श्याम भारती,रणधीर यादव,मनोज कुमार यादव,मनोज प्रसाद सुनील,दयानिधिचौधरी,राजमंगल प्रसाद चुने गए.

अंत में स्वागत समिति के परिश्रम और समर्पण ने जो इस सम्मेलन को शानदार बनाया है. उन्हें क्रांतिकारी अभिनंदन और लाल सलाम है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--