मारपीट मामला : रांची में युवक ने पिटाई के बाद तोड़ा दम,परिजन और स्थानीय लोगों ने डोरंडा थाना में काटा बवाल

Edited By:  |
marpeet mamla

रांची:30 जनवरी को युवक की हुई पिटाई के बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर डोरंडा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

बता दें कि अभिषेक लोहरा के साथ 30 जनवरी को मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. घायल अभिषेक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, इलाज के क्रम में रिम्स में अभिषेक की मौत हो गई. वहीं, मारपीट का आरोप शंकर लोहरा सहित अन्य अज्ञात पर लगाए गए हैं. वहीं, अभिषेक की मौत के बाद परिजन डोरंडा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. अभिषेक की मौत से परिजन सदमे में है, रो-रोकर उनका बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि बेरहमी से अभिषेक की पिटाई की गई थी. इस कारण से उसकी मौत हो गई है.

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, अन्य की तलाश जारी है. नशे में मारपीट की घटना हुई थी.जिस दरम्यान अभिषेक की मौत हुई है.