Hindi News / निरसा में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी,...

मचा कोहराम : निरसा में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Edited By:  |
Reported By:
macha  kohram

निरसा : बड़ी खबर धनबाद से जहां निरसा थाना क्षेत्र के मुग्मा स्टेशन के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक एवं युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त करने में जुट गए. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.


बताया जा रहा है कि मृतक युवक जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू मुग्मा काली मंदिर के पास के एवं युवती अंजली कुमारी सेंट्रल पूल के रहने वाले थे. घटना की सूचना पर कुमारधूबी जीआरपी की पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एस्सेल एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने कहा कि मंगलवार की शाम मृतक युवती के परिजन घर आ धमके और मेरे साथ बदतमीजी करते हुए मेरे पति एवं युवती को जान से मार देने की बात कही. उनकी बात सुनकर मैं अपने पति को संपर्क करने का प्रयास किया जिसमें सिर्फ एक बार उनसे संपर्क हो पाया. उन्होंने यही कहा कि मैं मुसीबत में हूँ. बुधवार की सुबह सूचना मिली की उन दोनों का शव मुगमा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है.