Live

मचा कोहराम

रोसरा में करेह नदी में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से जहांरोसरा थाना क्षेत्र के जाखड़ धर्मपुर पंचायत के बिशनपुर स्थित करेह नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई.घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल बना है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घटना के संबंध मेंपंचायत समिति सदस्य शंभू बैठा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रवण मुखिया गांव के ही पास करेह नदी के बिशनपुर घाट पर नहाने गया था. नहाने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई.पिछले छह माह पूर्व ही बाहर से मजदूरी कर श्रवण गांव लौटा था.मृतक श्रवण पासवान के दो पुत्री और एक पुत्र है. इधर घटना के बाद पत्नी रॉबिन देवी सहित परिवार के लोग फूट-फूट कर रो रहे थे. घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें